
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, पीठासीन की ओर फेंके कागज, बीजेपी बोली- शर्मनाक आचरण
AajTak
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आसन की ओर कागज उछाले, पीठासीन के चेहरे की ओर कागज भी फेंका. वेल में आकर नारेबाजी की. इसे लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोल दिया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसे शर्मनाक आचरण बताया है.
संसद में सियासी संग्राम जारी है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए और आसन की ओर कागज भी फेंके. विपक्षी सांसदों ने पीठासीन की ओर कागज फेंके जिनमें से कुछ सीधे उनके चेहरे की ओर गए. पीठासीन ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
दरअसल, हुआ ये कि सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई. आसन पर पीवी मिधुन रेड्डी आए. पीवी मिधुन रेड्डी के चेयर पर पहुंचते ही विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. पीवी मिधुन रेड्डी ने इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा. विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे और आसन की ओर कागज के टुकड़े फेंकने लगे.
विपक्ष की ओर से आसन की ओर से फेंके गए कागज के कुछ टुकड़े सीधे पीठासीन पीवी मिधुन रेड्डी के चेहरे की ओर गए. पीठासीन पीवी मिधुन रेड्डी ने हाउस ऑर्डर में न होने की बात कहते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. इस घटना को लेकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष पर हल्ला बोल दिया है.
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस घटना को लेकर कहा है कि आज लोकसभा में जो हुआ, वह शर्मनाक आचरण है. उन्होंने कहा कि शालीनता तो एकदम समाप्त हो गई है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चेयर पर जिस तरीके से कागज के टुकड़े फेंके गए हैं, पूरा देश आपका आचरण देख रहा है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या राहुल गांधी की वजह से पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया जाएगा?
कल भी आसन की ओर फेंके गए थे कागज
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी विपक्षी दलों ने स्पीकर की ओर कागज उछाले थे. स्पीकर ओम बिरला के आसन पर पहुंचते ही विपक्षी सदस्य यू आर किलिंग डेमोक्रेसी बोलते हुए आसन के सामने पहुंच गए थे और आसन की ओर कागज फाड़कर उसके टुकड़े फेंके थे. स्पीकर ओम बिरला ने इस घटना के बाद कहा था कि मैं गरिमा के साथ सदन चलाना चाहता हूं.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



