
लोकसभा में गृह मंत्रालय ने बताया- धारा 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में आई कमी
AajTak
गृह मंत्रालय ने लोकसभा मे लिखित जवाब दिया है कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में भारी कमी आई है.
गृह मंत्रालय ने लोकसभा में लिखित जवाब दिया है जिसमें जानकारी दी गई है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में भारी कमी आई है. इस साल फरवरी तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं जिसमे 8 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हुआ है. वहीं, पिछले साल यानी साल 2020 में 244 आतंकी घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में 221 आतंकी मारे गए थे. गृह मंत्रालय के मुताबिक, साल 2019 में 594 आतंकी घटनाएं हुईं जिनमें 157 आतंकी मारे गए. गृह मंत्रालय ने सदन को जो लिखित जानकारी दी है उसके मुताबिक 2020 में आतंकी घटनाओं में 6 आम नागरिक मारे गए, 33 जवान शहीद हुए थे. 2019 में 5 आम नागरिक मारे गए, 27 जवान शहीद हुए थे. दूसरी तरफ कहा यह भी जा रहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई से आतंकियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हौसले इस वक्त पस्त है. यही वजह है कि आतंकी इतने ज्यादा डर गए हैं कि वह भारत में घुसपैठ करने के लिए लॉन्च पैड पर आने से कतरा रहे हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









