
लोकसभा में अपनी-अपनी पार्टी की अगुआई करेंगे ये नेता, विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की लिस्ट आई सामने
AajTak
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उनके साथ केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई हैं, तो समाजवादी पार्टी के फ्लोर लीडर अखिलेश यादव रहेंगे. डीएमके के फ्लोर लीडर टी आर बालू रहेंगे तो सुदीप बंदोपाध्याय टीएमसी के फ्लोर लीडर बनाए गए हैं.
लोक सभा में इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की नियुक्ति हुई. इंडिया गठबंधन की 20 पार्टियों के फ्लोर लीडर्स बनाए गए हैं. असल में फ्लोर लीडर्स स्पीकर के साथ होने वाली बीएसी की बैठक में हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा आपस में बेहतर तालमेल के लिए भी काम करते हैं. सभी फ्लोर लीडर्स लोक सभा में विपक्ष की साझा रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उनके साथ केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई हैं, तो समाजवादी पार्टी के फ्लोर लीडर अखिलेश यादव रहेंगे. डीएमके के फ्लोर लीडर टी आर बालू रहेंगे तो सुदीप बंदोपाध्याय टीएमसी के फ्लोर लीडर बनाए गए हैं. अरविंद सावंत, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, सुप्रिया सुले एनसीपी शरद पवार के फ्लोर लीडर्स, मियां अल्ताफ अहमद जेके नेशनल कांफ्रेंस के फ्लोर लीडर बने हैं.
वहीं, के राधाकृष्णन सीपीएम, ई टी मोहम्मद बशीर आईयूएमएल, सुबारायन के सीपीआई, एन के प्रेमचंद्रन आरएसपी, विजय कुमार हंसडक जे एमएम, डॉ टी थोल्काप्पियन वीसीके, फ्रांसिस जॉर्ज केईसी के फ्लोर लीडर्स गुरमीत सिंह मीत हायर आम आदमी पार्टी, सुरेंद्र प्रसाद यादव आरजेडी, डी वायको एमडीएमके, राजा राम सिंह सीपीआईएमएल, राजकुमार रोट बाप और हनुमान बेनीवाल एनएलपी के फ्लोर लीडर बनाए गए हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











