लोकसभा में अचानक बर्तन क्यों पीटने लगीं महिला सांसद? जानिए
AajTak
लोकसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत के साथ ही सदन में बर्तनों की खनक सुनाई देने लगी. टीएमसी की महिला सांसदों ने लोकसभा में कार्यवाही के दौरान बर्तन बजाकर प्रोटेस्ट किया.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद सदन की कार्यवाही का पहला दिन हंगामेदार रहा. विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकरद्वार पर एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर प्रोटेस्ट किया, वहीं सदन के भीतर भी बर्तनों की खनक गूंजने लगी. विपक्ष की महिला सांसदों ने बर्तन बजाकर एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर प्रोटेस्ट किया.
दरअसल, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश की गईं अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही थी. चर्चा की शुरुआत सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जगदंबिका पाल ने की थी. जगदंबिका पाल जब बोल रहे थे, इसी दौरान विपक्षी दलों की कुछ महिला सांसदों ने एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बर्तन बजाने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: कड़े फैसले क्यों लिए? आसन पर लौटकर ओम बिरला ने विपक्ष को बता दी लक्ष्मण रेखा
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सांसद प्रतिभा मंडल, सयानी घोष, महुआ मोइत्रा और माला रॉय समेत अन्य महिला सांसद बर्तन बजा रही थीं. टीएमसी की महिला सांसद सदन में थाली, फ्राइन पैंग, चम्मच जैसे बर्तन लेकर पहुंची थीं. जगदंबिका पाल की स्पीच के दौरान विपक्षी सांसदों के बर्तन बजाने पर चेयर ने आपत्ति की. तब डिप्टी स्पीकर पैनल से बीजेपी की सांसद संध्या राय चेयर पर थीं.
यह भी पढ़ें: 'फारूक अब्दुल्ला की जान लेना सरकार का मंसूबा?', राज्यसभा में बोले खड़गे, नड्डा का पलटवार
चेयर से संध्या राय ने कहा कि इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है. आप लोग अपनी सीट पर जाइए. उन्होंने विपक्षी सदस्यों से वेल खाली करने का आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्षी सदस्यों के प्रोटेस्ट पर कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए कठिन समय है. ऐसे कठिन समय का मुकाबला देश को एकजुट होकर करना होगा. इस तरह की राजनीति करके ऐसी परिस्थितियों का मुकाबला नहीं किया जा सकता.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





