
लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, करीबी विधायक ने थामा शिंदे की शिवेसना का दामन
AajTak
मुंबई में जोगेश्वरी सीट से उद्धव गुट के विधायक रविंद्र वायकर रविवार को शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए. वायकर के पार्टी में शामिल होने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, कई सालों तक बालासाहब के नेतृत्व में हम काम करते आए हैं और उनके विचार महाराष्ट्र तक पहुचाते आए हैं.
उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. ठाकरे-परिवार के करीबी सहयोगी और जोगेश्वरी विधानसभा के विधायक रवींद्र वायकर रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए. 65 वर्षीय वायकर दिवंगत शिव सेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे.
शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद रविंद्र वायकर ने कहा, 'मुझे बालासाहब ने जो काम सौंपा गया था वो काम किया. आज यह पार्टी ज्वॉइन कर रहा हूं इसकी कुछ वजह हैं. लोगों के लिए कभी-कभी ऐसे निर्णय भी लेने पड़ते हैं. अगर लोगों के काम नहीं कर पाए तो हम उन्हें न्याय कैसे देंगे. लोगों का काम करने के लिए सत्ता में रहना जरूरी है. इन्ही लोगों के काम पूरे हों. इसलिए मैं यहां आया हूं.'
शिंदे ने किया वायकर का स्वागत
वायकर के पार्टी में शामिल होने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, कई सालों तक बालासाहब के नेतृत्व में हम काम करते आए हैं और उनके विचार महाराष्ट्र तक पहुचाते आए हैं. मैं रविंद्र वायकर उनके परिवार और उनके साथ आए लोगों का स्वागत करता हूं. अपने विधानसभा की समस्याओं से वायकरजी ने मुझे अवगत कराया है. एक पॉजिटिव अप्रोच के साथ वायकर हमारे साथ जुड़े हैं. लोगों को ज्यादा कुछ नही चाहिए होता हैं. उन्हें बस उनके रोजमर्रा के जुड़े हुए जो काम हैं वो हो जाए यही उनकी अपेक्षा होती है.'
यह भी पढ़ें: '...बची-खुची शिवसेना के प्रमुख ने MVA का कैंडिडेट घोषित कर दिया', संजय निरुपम का उद्धव पर जोरदार तंज
सीएम शिंदे ने कहा कि हमारे बीच के जो गलतफहमी थी वो दूर हो गई है.आज एक सकारात्मक विकास का पर्व शुरू हो गया है और रविंद्र वायकर जैसे लोग हमसे जुड़ रहे है यही हमारी सफलता है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










