
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की 49 सीटों पर थमा प्रचार... अमेठी, रायबरेली और सारण समेत इन VIP सीटों पर रहेगी नजर
AajTak
पांचवें चरण में जिन 49 सीटों पर चुनाव होना है, इनमें से 40 से अधिक सीटें एनडीए के पास हैं. पांचवें चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होने जा रही है. 20 मई को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा. पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार को प्रचार थम गया है. 20 मई को होने वाले इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली और अमेठी सीटें भी शामिल हैं, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री क्रमश: स्मृति ईरानी मैदान में हैं. केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी कर रही थीं. भाजपा ने यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है.
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मध्य कश्मीर के गांव सोइबुघ में एक रोड शो किया, जो कभी उग्रवाद का केंद्र था.
पांचवें चरण में जिन 49 सीटों पर चुनाव होना है, इनमें से 40 से अधिक सीटें एनडीए के पास हैं. इस चरण की सीटों के लिए प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने तुष्टिकरण, वंशवादी राजनीति, राम मंदिर, नागरिकता के मुद्दों पर जोर देकर INDIA ब्लॉक की पार्टियों द्वारा पेश की गई चुनौती को रोकने की कोशिश की. मोदी ने दावा किया, ''अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आये तो वे रामलला को वापस तंबू में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहता है.
पांचवें चरण में सबसे कम सीटों पर वोटिंग
वहीं कांग्रेस और अन्य INDIA ब्लॉक की पार्टियों ने भाजपा पर अपनी हिंदू-मुस्लिम राजनीति के साथ मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने और बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने का आरोप लगाया. वे आरक्षण और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर भी आक्रामक रहे. सोमवार 20 मई को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा. पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है.
पार्टियों ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार किया. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होना है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







