‘लोकतंत्र का सबसे काला पल’, लोकसभा हंगामे पर BJP की महिला सांसदों ने विपक्ष को घेरा
AajTak
लोकसभा में बजट सत्र में विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. बीजेपी सांसदों ने विपक्ष पर सदन की मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हुए हंगामे और अमर्यादित व्यवहार को लेकर बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने 4 फरवरी 2026 को सदन में हुए हंगामे को "लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला पल" बताया है.
बीजेपी महिला सांसदों ने अपने पत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जिक्र किया. इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन की सभी मर्यादाओं का उल्लंघन किया है.
पत्र में बीजेपी सांसदों ने लिखा, पूरे देश ने देखा कि विपक्षी सदस्य न सिर्फ सदन के वेल में घुस आए, बल्कि वे सदन की मेज (टेबल) पर चढ़ गए, सरकारी कागजात फाड़ दिए और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी की ओर फेंका. ये हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को दागदार करने वाला है.
यह भी पढ़ें: Parliament Budget Session Live: लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, राज्यसभा में बजट पर चर्चा
प्रधानमंत्री की सीट घेरने पर जताई आपत्ति पत्र में कुछ महिला विपक्षी सांसदों पर आक्रामक व्यवहार करने और सत्ता पक्ष (ट्रेजरी बेंच) की सीमा का उल्लंघन करने का आरोप है. बीजेपी सांसदों ने दावा किया कि विपक्षी सदस्यों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर माननीय प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया, बल्कि वो वरिष्ठ मंत्रियों की सीट तक भी पहुंच गए.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











