
लॉस एंजिल्स की आग ने ट्रंप को दे दिए दो बड़े झटके, सरकार बनने से पहले ही खतरे में 'ड्रीम प्रोजेक्ट'
AajTak
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस आपदा ने अमेरिका को लंबे समय का जख्म दिया है, जिससे उबरने में उसे कई साल लगेंगे. इस आपदा ने लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक की तैयारियों को भी झटका दिया है. जो राष्ट्रपति ट्रंप के ड्रीम की तरह है.
अमेरिका का लॉस एंजिल्स शहर करीब दो हफ्तों से धधक रहा है. जंगल से शुरू हुई आग पूरे शहर में तबाही मचा रही है. इस आपदा ने 2 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर किया है. अमेरिका को करीब 150 बिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस आपदा ने अमेरिका को लंबे समय का जख्म दिया है, जिससे उबरने में उसे कई साल लगेंगे. इस आपदा ने लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक की तैयारियों को भी झटका दिया है. जो राष्ट्रपति ट्रंप के ड्रीम की तरह है. आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे लॉस एंजिल्स की आग ने खेलों की दुनिया को भी गहरा जख्म दिया है...
2028 में होना है ओलंपिक
बता दें कि 2028 में अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक का आयोजन होना है. 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक ये कार्यक्रम चलेगा. लॉस एंजिल्स को अमेरिका के सिनेमा का केंद्र कहा जाता है. ऐसे में ये आयोजन कई मायनों में अहम माना जा रहा है.
ट्रंप के लिए क्यों अहम है ये ओलंपिक...
ये तीसरा मौका है जब लॉस एंजिल्स को ओलंपिक की मेजबानी मिली है. इससे पहले साल 1932 और साल 1984 में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक हुआ था. यानी कि ये तीसरा मौका है जब इस शहर को मेजबानी का मौका मिला है. ये ओलंपिक ट्रंप के लिए भी खास होने वाला है क्योंकि 2017 वो साल था जब लॉस एंजिल्स का नाम 2028 ओलंपिक के लिए फाइनल हुआ था. उस वक्त ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे. अब 2028 में जब ओलंपिक का आयोजन होगा तब ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति कार्यकाल का आखिरी महीना चल रहा होगा. वहीं, ट्रंप का खेल प्रेम किसी से छिपा भी नहीं है. ऐसे में ट्रंप राजनैतिक और खेल प्रेम के लिहाज से भी इसे भव्य बनाना चाहेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









