
लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक पहुंचते थे सीमा पार से आए हथियार, राजन-चीना ने उगले खालिस्तानी आतंकी लांडा हरि के राज
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी लांडा हरि के दो सहयोगियों को पकड़ा था. इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए थे. खालिस्तानी आतंकी लांडा हरि के सहयोगियों राजन और चीना ने स्पेशल सेल के सामने सीमा पार से हथियारों की तस्करी से लेकर ड्रग्स तस्करी तक, उसके कई राज उगल दिए हैं.
कनाडा को अपना ठिकाना बना चुके खालिस्तानी आतंकी लांडा हरिके के दो सहयोगियों को काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने खालिस्तानी आतंकी लांडा हरिके के जिन दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम राजन भाटी और चीना बताए जा रहे हैं. इन दोनों ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में राजन भाटी और चीना ने ये खुलासा किया है कि खालिस्तानी आतंकी लांडा हरिके के नाइजीरियन ड्रग्स माफिया से भी जुड़े हैं. साथ ही इन दोनों ने ये भी बताया है कि लांडा हरिके किस तरह से उनके संपर्क में रहता था. राजन और चीना के मुताबिक लांडा हरि स्नैपचैट के जरिये उनसे बात करता था.
राजन और चीना ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ये भी जानकारी दी है कि अमृतसर का एक प्रतिष्ठित शख्स लांडा हरि के निशाने पर था. उस शख्स की टारगेट किलिंग का टास्क लांडा हरिके ने उन दोनों को दिया था. इसके साथ ही लांडा हरिके ने राजन और चीना को पंजाब के गैंगस्टर हीरा सिंह की हत्या करने के लिए भी कहा था.
राजन और चीना ने पुलिस की पूछताछ में कई अन्य खुलासे भी किए हैं. राजन भटी ने स्पेशल सेल की पूछताछ में सीमा पार से आ रही हथियारों की खेप को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. राजन ने स्पेशल सेल को ये बताया है कि सीमा पार से आ रही हथियारों की खेप की सप्लाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कर दी जाती है.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को शक है कि गिरफ्तारी के दौरान राजन के पास से जो हथियार और कारतूस कारतूस बरामद किए गए हैं, वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों तक पहुंचने थे. लांडा हरिके पाकिस्तान से आई ड्रग्स की खेप दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स कार्टेल से जुड़े लोगों तक राजन के ही जरिये भिजवाता था. ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई से होने वाली मोटी कमाई का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में किया जाता था.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







