
लॉन्च होने वाली है Hero MotoCorp की पहली Electric Scooty, आग से डरे ग्राहकों में जगेगा विश्वास?
AajTak
Hero MotoCorp ने पिछले साल ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली झलक दिखाई थी. लेकिन अब कंपनी की जिस तरह से तैयारी चल रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एक साथ कई देशों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतारा जा सकता है.
देश में जितनी तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से पिछले कुछ हफ्तों में इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइकों में आग लगने की भी खबरें आई हैं. लगातार इलेक्ट्रिक टू-व्लीहर में आग की खबरों से सरकार भी हरकत में आ गई.
ग्राहकों के मन में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, कितनी सुरक्षित है इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर? पिछले दिनों लगातार हुए हादसों ने ग्राहकों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइकें खरीदे या नहीं? वैसे भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं, लेकिन आग की घटनाओं ने विश्वास को और डिगा दिया है.
1 जुलाई को हो सकती है लॉन्च इस बीच देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) की लॉन्चिंग में जुटी है. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. वैसे भी हीरो मोटोकॉर्प के प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को वर्षों से भरोसा है. इसलिए कंपनी पूरी तैयारी के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को विदा (Vida) ब्रांड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. खबरों की मानें तो इसे 1 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है. पहले इस स्कूटर को मार्च में लॉन्च करने का प्लान था, लेकिन फिर योजना टाल दी गई. जहां तक बिक्री का सवाल है तो यह अगले साल से मिल सकती है.
बता दें, Hero MotoCorp ने पिछले साल ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली झलक दिखाई थी. लेकिन अब कंपनी की जिस तरह से तैयारी चल रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एक साथ कई देशों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतारा जा सकता है.
इन स्कूटर्स से मुकाबला

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











