
लॉन्च से पहले सामने आई Nothing Phone 2a की कीमत, CEO ने खुद किया खुलासा
AajTak
Nothing Phone 2a Price in India: नथिंग आज शाम अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर रहा है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएगा. लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत सामने आ गई है. कंपनी इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देगी. फोन दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 6 मार्च से शुरू होगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 2a आज यानी 5 मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन की कीमत, फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी तमाम डिटेल्स को शेयर कर दिया है. ये फोन वॉइट कलर में आएगा. हालांकि, ये दूसरे कलर में आएगा या नहीं इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है.
कंपनी ने CEO Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की कीमत रिवील कर दी है. ब्रांड ने स्मार्टफोन की कीमत, सेल और ऑफर्स की जानकारी दी है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडिया शेयर किया है. इसमें कंपनी के फाउंडर और CEO Carl Pei कई लोगों से मिलते दिख रहे हैं और लोगों से उनके फोन की जरूरत के बारे में पूछते हैं. इसके अलावा वो लोगों को अपकमिंग फोन Nothing Phone 2a दिखाते हैं.
यह भी पढ़ें: Nothing को बड़ा झटका, इंडिया हेड ने छोड़ी कंपनी, संकट में कंपनी का फ्यूचर
वीडियो के अंत में वो लोगों से फोन की कीमत का अंदाजा लगाने के लिए कहते हैं. Pei ने रिवील किया कि इस डिवाइस की कीमत 25 हजार रुपये के आसपास होगी. भारत में ये फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने #THE100 ड्रॉप फ्लैश सेल का भी ऐलान किया है.
स्मार्टफोन की फ्लैश सेल इसकी लॉन्चिंग के बाद ही शुरू होगी. यानी आप इसे 6 मार्च से खरीद सकेंगे. कंपनी अलग-अलग लोकेशन पर इसकी सेल अलग-अलग दिन पर करेगी. 6 मार्च को दिल्ली, 7 मार्च को हैदराबाद, 8 मार्च को बेंगलुरू और 9 मार्च को मुंबई में इसकी सेल होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











