
लॉकर की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते बैंक, 6 महीने में जरूरी नियम बनाए RBI: सुप्रीम कोर्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बैंक अपनी लॉकर सुविधा की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. इस संबंध उसने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को 6 महीने के भीतर नियम बनाने का निर्देश भी दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि बैंक अपनी लॉकर सुविधा की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. इसी के साथ उसने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इस संबंध में 6 महीने के भीतर नियम बनाने का निर्देश भी दिया है. ग्लोबलाइजेशन में बैंक अहम न्यायमूर्ति एम.एम. शांतनगौदर और न्यायमूर्ति विनीत सरन की पीठ ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में बैंकिंग संस्थान आम आदमी की जिंदगी में अहम स्थान रखने लगा है. देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक लेन-देन भी कई गुना बढ़ा है. ऐसे में बैंक ग्राहकों के लॉकर में रखी संपत्ति की जिम्मेदारी लेने से नहीं बच सकते.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











