लॉकडाउन के लाइफस्टाइल से दिल्ली के 51% बच्चों का BMI डिस्टर्ब, 18 हजार बच्चों पर हुआ सर्वे
AajTak
दिल्ली के 18000 से अधिक बच्चों पर स्पोर्ट्स विलेज स्कूलों द्वारा किए गए एक स्वास्थ्य सर्वे से पता चला है कि दिल्ली के 51% बच्चों का बीएमआई बिगड़ा है, ये है वजह.
स्पोर्ट्स विलेज स्कूलों द्वारा 18,549 दिल्ली के बच्चों पर किए गए एक स्वास्थ्य सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली के 51 फीसदी बच्चों का बीएमआई गड़बड़ हुआ है. ये निष्कर्ष समूह के 11वें वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (AHS) का हिस्सा हैं, जिसमें भारत के 250 शहरों और कस्बों के 364 स्कूलों के 7 साल से 17 साल के आयु वर्ग के 2,54,681 बच्चों को शामिल किया गया था. सर्वेक्षण में सामने आया है कि न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत में बच्चों की फिटनेस खराब हुई है. इसके पीछे मुख्य कारण कोविड -19 के कारण पैदा हुई न्यू नॉर्मल स्थिति है जिसके कारण वो मजबूरन घर पर रहे. लॉकडाउन ने बच्चों की लाइफस्टाइल पूरी तरह बदलकर रख दी है. ऑनलाइन कक्षाओं में समय बिताते बच्चे खेलकूद और शारीरिक गतिविधि बहुत कम कर पाए हैं. इससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बड़ा असर पड़ा है. सर्वे में सामने आया है कि किस तरह दिल्ली के बच्चों पर इस नये चेंज ने असर डाला है...
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











