
लॉकडाउन के बीच ड्राइव पर निकले दिशा-टाइगर, मुंबई पुलिस ने रोका
AajTak
बांद्रा के बैंडस्टैंड में ड्राइव के सेकेंड राउंड में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान दिशा पाटनी गाड़ी के फ्रंट सीट पर और टाइगर, बैक सीट पर बैठे थे.
बॉलीवुड एक्टर्स दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को लॉकडाउन में निकलना भारी पड़ा. रिपोर्ट है कि मंगलवार को दोनों एक्टर्स को ड्राइव पर निकलने के कारण मुंबई पुलिस का सामना करना पड़ गया. हालांकि बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, बांद्रा में जिम सेशन के बाद कार ड्राइव पर निकले थे. बांद्रा के बैंडस्टैंड में ड्राइव के सेकेंड राउंड में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान दिशा पाटनी गाड़ी के फ्रंट सीट पर और टाइगर, बैक सीट पर बैठे थे. पुलिस ने उनका आधार कार्ड, लाइसेंस समेत अन्य कागजातों की चेकिंग कर उन्हें छोड़ दिया गया.More Related News













