लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में फंसी पाकिस्तान की फ्लाइट, बड़ा हादसा टला, VIDEO आया सामने
AajTak
24 मई को कराची से लाहौर जा रही फ्लाई जिन्ना एयरलाइन की एक फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई. दरअसल, यह फ्लाइट लाहौर में लैंडिंग के दौरान अचानक आए तेज रेत के तूफान में फंस गई थी. तूफान इतना जबरदस्त था कि विमान अपना संतुलन खो बैठा और यात्रियों को बेहद डरावने पल झेलने पड़े.इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फ्लाइट के अंदर की स्थिति को साफ तौर पर देखा जा सकता है.

यह फ्लाइट निजी एयरलाइन फ्लाई जिन्ना संचालित कर रहा था. जब विमान लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था, तभी वह तेज क्रॉसविंड्स और रेत के तूफान में फंस गया. इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई साथ ही फ्लाइट में जोरदार झटके शुरू हो गए.
फ्लाइट में कुछ लोग प्रार्थना करते नजर आए
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पायलट को फौरन लैंडिंग रोकने के निर्देश दिए. पायलट को मजबूरी में विमान को दोबारा हवा में उठाकर कराची लौटना पड़ा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि FL-842 फ्लाइट में बैठे यात्री डरे हुए थे, कुछ लोग सीटों को कसकर पकड़े बैठे थे, तो कुछ प्रार्थना करते हुए नजर आए.
देखें वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.