
लेबर पेन से कराहती महिला की सड़क किनारे हुई डिलीवरी, यूं काम आया मोबाइल चार्जर!
AajTak
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान महिला अपनी बहन जो कि एक डिलीवरी नर्स है, के साथ फोन पर बात कर रही थी. नर्स उन्हें इंस्ट्रक्शन दे रही थी, जिसे महिला का पति फॉलो कर रहा था. इस तरह कपल एक सफल डिलीवरी करने में कामयाब रहे. डिलीवरी के कुछ समय बाद ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंच गई.
एक प्रेग्नेंट महिला अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी. तभी उसे असहनीय लेबर पेन शुरू हो गया. वो दर्द से तड़पने लगी. उसके पास अस्पताल पहुंचने तक का समय नहीं बचा. ऐसे में महिला ने हाईवे पर ही कार रुकवा दी. जिसके बाद उसने रोड किनारे पति की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया.
इस सफल डिलीवरी के दौरान महिला के पति ने गर्भनाल बांधने के लिए फोन चार्जर का इस्तेमाल किया था. बच्ची के जन्म के बाद अमेरिका की रहने वाली एमिली वाडेल ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति स्टीफन वाडेल ने डिलीवरी में मदद की.
एमिली 13 सितंबर को फ़ेसबुक पर लिखती हैं कि वह अपने पति स्टीफन वाडेल के साथ अस्पताल जा रही थीं. तभी उन्हें एहसास हुआ कि उनकी डिलीवरी का समय आ गया है. उन्होंने फौरन स्टीफन को गाड़ी हाइवे की तरफ मोड़ने के लिए कहा. जहां रोड किनारे उनकी बेटी रीगन का जन्म हुआ. बच्ची का वजन 3 किलो था और वह बिल्कुल स्वस्थ थी.
डिलीवरी में फोन चार्जर का इस्तेमाल
एमिली वाडेल ने बताया कि जब हम अस्पताल जा रहे थे, तभी तेज लेबर होने लगा. मुझे लगा कि बच्ची का सिर बाहर आ रहा है. मैंने स्टीफन से इसे बाहर खींचने के लिए कहा. स्टीफन थोड़ा असहज था लेकिन किसी तरह डिलीवरी हो गई.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









