
लेबनान में पत्रकार Live टीवी पर कर रहे थे रिपोर्टिंग तभी इजरायल ने कर दिया मिसाइल अटैक- VIDEO
AajTak
लेबनानी पत्रकार फादी बुदाया पर एक इजरायली मिसाइल हमला हुआ जब वह लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग कर रहे थे. घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे सुरक्षित हैं. इस घटना ने इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी घातक संघर्ष को और भी भयानक बना दिया है.
लेबनान से पिछले दो दिनों से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. बीते दिन इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया था. इस दौरान एक पत्रकार भी लाइव टीवी पर बात कर रहे थे, जब उनके घर पर भी एक अटैक हो गया. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पत्रकार अटैक के बाद भागने की कोशिश करते हैं. इस हमले में वह घायल हो गए लेकिन हालत स्थिर है.
हमले के बाद, लेबनानी पत्रकार बुदाया ने एक्स पर जानकारी दी कि वे सुरक्षित हैं. उन्होंने लिखा, "सभी को धन्यवाद जिन्होंने कॉल, मेसेज और चेक-इन किया. शुक्र है कि मैं सुरक्षित हूँ, अल्लाह का करम है. हम मीडिया के अपने कर्तव्य को जारी रखेंगे. दिल से धन्यवाद." इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बीते कुछ दिनों से संघर्ष तेज हो गया है. इजरायली सेना लगातार लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर रही है.
यह भी पढ़ें: लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी के बाद रेडियो सिस्टम हैक, बजने लगा ये इजरायली मैसेज, अब तक 585 की मौत
पेजर, वॉकी-टॉकी विस्फोट, अब हो रही मिसाइल हमले
लेबनान में बीते दिनों पेजर विस्फोट से लेकर वॉकी-टॉकी तक में विस्फोट हुए हैं. इसके बाद से इजरायल मिसाइल हमले कर रहा है. हालांकि, पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर विस्फोट किसने किया और कैसे हुआ. हालांकि, हिज्बुल्लाह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ है, जबकि इजरायल ने अभी तक इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 'कमरे में मिसाइल, गैराज में रॉकेट रखने वालों से...', एयरस्ट्राइक के बीच लेबनान को नेतन्याहू का संदेश

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









