
लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: कोलकाता पहुंची NCW की टीम, TMC ने कहा पक्षपाती
AajTak
पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा, 'महिलाओं की सुरक्षा पर बोलने वाली NCW चीफ रेखा शर्मा आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए. संदेशखाली में उनके किरदार को कैसे भूला जा सकता है.' उधर, डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद विरोध की आग पूरे देश में फैल चुकी है. कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पूरे देश के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की दो सदस्यीय टीम सोमवार को कोलकाता पहुंची है. डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में यह टीम मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से बात करने के लिए एयरपोर्ट से से सीधे लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय गई.
खोंगडुप ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा, 'यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हाल के दिनों में सबसे जघन्य अपराधों में से एक है. पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. हम आज पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे और पीड़िता के माता-पिता से भी मिलेंगे. फिर हम अस्पताल भी जाएंगे.'
TMC ने NCW प्रमुख रेखा शर्मा पर निशाना साधा राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी ने महिला आयोग के इस कदम की आलोचना की है. पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा, 'महिलाओं की सुरक्षा पर बोलने वाली रेखा शर्मा आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए. एनसीडब्ल्यू प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह उच्चतम स्तर की पक्षपाती हैं, उन्होंने विपक्ष शासित राज्यों को बदनाम किया है और भाजपा शासित राज्यों में होने वाले अपराधों पर आंखें मूंदे रखी हैं. संदेशखाली में उनके किरदार को कोई कैसे भूल सकता है. वह मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक थीं.'
रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल, IMA का अल्टीमेटम लेडी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों देशव्यापी हड़ताल की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज बंद रहेगा. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी कामकाज बंद है. वहां डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि इस जघन्य कांड में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. उनका दावा है कि आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी के पीछे किसी बड़ी बात को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की जा रही है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जांच पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.
यह भी पढ़ें: 'रविवार तक पुलिस ने नहीं किया खुलासा तो...' कोलकाता रेप-मर्डर केस की CBI जांच पर बोलीं ममता बनर्जी
शराब पीते हुए देखी पोर्न, फिर डॉक्टर का रेप और मर्डर इस केस की जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अपराधी संजय रॉय शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखने का आदी था. वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया-गया था. आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध की पुष्टि हो रही है. वो शुक्रवार की रात 11 बजे शराब पीने अस्पताल के पीछे गया. वहां शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखा. इसके बाद सुबह 4 बजे उसे पिछले दरवाजे से चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में दाखिल होते देखा गया. इसके बाद करीब 4.45 बजे उसे सेमिनार हॉल से बाहर निकले हुए देखा गया था.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



