
लेडी टीचर को 3 छात्रों ने कहा- I Love You, बोली- राह चलते फब्तियां भी कसते हैं, वीडियो भी कर दिया वायरल
AajTak
UP News: मेरठ के एक स्कूल में 12वीं क्लास के 3 छात्र अपनी टीचर को कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते जाते अपशब्द कहते और छेड़छाड़ करते थे. एक दिन छात्रों ने क्लास में वीडियो रिकॉर्ड करते हुए टीचर से I Love You Mam कह दिया. इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल कर दिया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला टीचर ने स्कूल के 3 छात्रों पर छेड़खानी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने समेत फब्तियां कसने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में तीन छात्रों समेत एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. यह मामला मेरठ जनपद के किठौर थाना इलाके का है.
मेरठ के किठौर थाना इलाके का यह पूरा मामला है. राधना इनायतपुर के एक इंटर कॉलेज की महिला टीचर ने अपने ही स्कूल के तीन छात्रों और एक छात्रा के खिलाफ थाने में शिकायत दी.
एक छात्रा पर भी आरोप
टीचर का आरोप है कि 12वीं क्लास के तीन छात्र कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं. तीनों छात्र अश्लील कमेंट करते हैं और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं. कई बार उनको समझाया, लेकिन वह बार-बार ट्रोल करते हैं. उनका साथ क्लास की एक छात्रा भी देती है.
वीडियो वायरल किया
पीड़िता के मुताबिक, तीनों लड़के कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते जाते छेड़छाड़ करते हैं. साथ ही उसके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं. महिला टीचर ने शिकायत पत्र में कहा कि तीनों छात्र उसको उल्टे सीधे नामों से पुकारते हैं. यहां तक कि तीनों छात्रों ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए 'आई लव यू' तक कहा और वह वीडियो वायरल कर दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










