
लीबिया के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या
AajTak
लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी देश के सबसे ताकतवर शख्स रहे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है. उनके कार्यालय के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर में घुसकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जिससे लीबिया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सैफ अल-इस्लाम के कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उनके घर में घुसे चार अज्ञात बंदूकधारियों के साथ हुई "सीधी मुठभेड़" के दौरान वे मारे गए.
अल अरबिया के मुताबिक, गद्दाफी परिवार ने बताया कि यह हत्या उस वक्त हुई, जब सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में मौजूद थे, हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से फरार हो गए. मुअम्मर गद्दाफी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले सैफ अल-इस्लाम ने एक दशक तक कैद और गुमनामी में रहने के बाद राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश की थी.
हालांकि, वे किसी आधिकारिक पद पर नहीं थे, लेकिन अपने पिता के चार दशक लंबे शासन के दौरान उन्हें देश का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था. फिलहाल, इस हत्याकांड की ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं की गई है.
बगीचे में हुआ हमला, फरार हुए हत्यारे
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या की खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. गद्दाफी परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. जब सैफ अल-इस्लाम अपने घर के गार्डन में थे, तभी चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. गोलीबारी के तुरंत बाद हत्यारे वहां से भागने में सफल रहे. इस घटना के बाद लीबिया के राजनीतिक हलकों में तनाव बढ़ गया है क्योंकि सैफ अल-इस्लाम एक बार फिर सियासत में एक्टिव होने की कोशिश कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: लीबियाई सेना प्रमुख की अचानक मौत पर पूरे देश में शोक, देखें दुनिया आजतक

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









