
लिवर को सड़ा सकता है प्याज पर लगा ये काला पाउडर! डॉक्टर ने दी चेतावनी
AajTak
प्याज पर जमा काला पाउडर असल में एस्परगिलस नाइजर नामक फंगस है जो खासकर नमी वाली जगहों पर प्याज को दूषित करता है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और श्वसन रोगी इससे प्रभावित हो सकते हैं. इसे खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में जानेंगे.
Onion black fungus lining: अधिकतर घरों में प्याज का सेवन सलाद या सब्जी के रूप में किया जाता है. प्यार से सब्जी और सलाद का टेस्ट की गुना बढ़ जाता है. वहीं यदि आयुर्वेद की बात करें तो प्याज को काफी नुस्खों की दवा भी बताया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं प्यार को खाते समय की जाने वाली एक मामूली सी गलती आपके लिवर तक को नुकसान पहुंचा सकती है. अक्सर जब आपके घर में प्याज आते हैं तो आपने देखा होगा उन पर काले रंग का पाउडर जमा रहता है या काले रंग की लाइनिंग बनी होती हैं. यह सिर्फ सामान्य पाउडर नहीं होता बल्कि एक फंगस होता है और यदि ये आपके शरीर में लगातार अंदर जाए तो आपको साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि यह काला पाउडर असल में एस्परगिलस नाइजर (Aspergillus niger) नाम का एक फंगस है. इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना खाते हैं और आपकी इम्यूनिटी कितनी तेज है.
कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी और इंफेक्शन डिजीज के सीनियर कंसल्टेंट दीप नारायण मुखर्जी का कहना है, 'प्याज पर लगने वाली काली फफूंद मूलतः एस्परगिलस नाइजर नामक एक माइसेलियल कवक है. यह मिट्टी में मौजूद होती है और बीजाणुओं के निर्माण के कारण काली दिखाई देती है. यह कवक खासकर कटाई के बाद प्याज जैसी सब्जियों को गर्म या नमी वाली परिस्थितियों में स्टोर करने के दौरान दूषित कर देता है.'
'यह मूलतः प्याज के छिलके पर आता है और धीरे-धीरे पूरे प्याज को चपेट में ले लेता है. अधिकांश लोगों को तो यह नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी हो सकती है.
डॉ. मुखर्जी का कहना है, 'जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है या कीमोथेरेपी ले रहे कैंसर रोगी, सीओपीडी, अस्थमा या सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी श्वसन समस्याओं से पीड़ित लोगों को इस तरह की प्याज नहीं खानी चाहिए. इसका कारण है कि ये बीजाणु सांस के जरिए भी शरीर में जा सकते हैं और एलर्जी या एस्परगिलोसिस जैसी फंगल बीमारियों का कारण बन सकते हैं.'
हालांकि यदि आपके घर में भी ऐसी प्याज है तो आप उसकी ऊपरी परत को अच्छे से धो कर और सबसे ऊपर लेयर को निकालकर बचे हुए प्याज का सेवन कर सकते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











