
लिप फिलर से चाहा था ग्लैमरस लुक, लेकिन होंठ फूले इतने कि डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए
AajTak
दुनिया में खूबसूरत दिखने की चाह हर किसी को होती है, लेकिन बुल्गारिया की एक महिला इस चाह में कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गई. खूबसूरती के इस जुनून का नतीजा ऐसा हुआ कि अब डॉक्टर भी उनका इलाज करने से मना कर चुके हैं.
खूबसूरत दिखने की चाह हर किसी को होती है, लेकिन बुल्गारिया की एक महिला ने इस चाह में जो किया, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.28 साल की एंड्रिया इवानोवा का सपना था कि उनके होंठ थोड़ा भरे-भरे और आकर्षक दिखें, लेकिन वक्त के साथ उनकी ये चाह एक जुनून में बदल गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुल्गारिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा का यह जुनून अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है.एंड्रिया ने खूबसूरत दिखने की चाह में अपने होंठों में फिलर इंजेक्शन लगवाने शुरू किए.धीरे-धीरे उन्होंने इन्हें इतना बड़ा करवा लिया कि अब उनके होंठ गुब्बारे जैसे फूले हुए दिखाई देते हैं.खूबसूरती की इस चाह में एंड्रिया अब तक करीब 20 लाख रुपये (लगभग 20,000 यूरो) खर्च कर चुकी हैं और सबसे हैरानी की बात ये है कि वो अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहीं.
एंड्रिया हर महीने अपने होंठों में हायलूरॉनिक एसिड इंजेक्शन लगवाती हैं.इतना ही नहीं, उन्होंने ठोड़ी, गाल और जॉ लाइन पर भी फिलर्स लगवाए हैं.वो 600cc सिलिकॉन इम्प्लांट्स के साथ ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी भी करा चुकी हैं.
अब डॉक्टरों ने इलाज करने से कर दिया इनकार
कई बार सर्जरी और इंजेक्शन लगवाने के बाद अब एंड्रिया को अपने शहर में कोई डॉक्टर इलाज करने को तैयार नहीं है.एंड्रिया बताती हैं कि मेरे शहर के सारे डॉक्टरों ने नए फिलर लगाने से इनकार कर दिया है.उनका कहना है कि अगर मैंने फिर से इंजेक्शन लगवाए, तो ब्लड फ्लो रुक सकता है और होंठ खराब हो सकते हैं.
कई डॉक्टरों को तो डर है कि कहीं उनकी रेप्युटेशन पर असर न पड़े.एक डॉक्टर ने तो यहां तक कह दिया कि उनके होंठ 'बदसूरत लगने लगे हैं और इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












