
लिप्स को बड़ा दिखाने के लिए लगाई हरी मिर्च, VIDEO पर लोग बोले- आंखों पर भी...
AajTak
हाल ही में दिल्ली की ब्यूटी इंफ्लुएंसर शुभांगी आनंद ने 'लिप प्लंपिंग' का एक अलग ही तरीका दिखाया. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब चर्चा में है. लोग यह जानने को भी उत्सुक हैं कि क्या यह तरीका वास्तव में प्रभावी है.
खूबसूरती के मायने क्या होते हैं, इसे बयां करना आसान नहीं है. लेकिन ग्लैमरस वर्ल्ड में खूबसूरती के तय मानक हैं, जिन्हें पाने की चाहत में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. कोई सर्जरी का सहारा लेता है, तो कोई महंगे कॉस्मेटिक्स पर खर्च करता है. इन्हीं स्टैंडर्ड में से एक है 'लिप प्लंपिंग', यानी होठों को मोटा और भरा हुआ दिखाना. यह प्रक्रिया कई तरीकों से की जा सकती है. इसके लिए बाजार में महंगे लिप बाम और सर्जरी जैसे ऑप्शन भी हैं.
हाल ही में दिल्ली की ब्यूटी इंफ्लुएंसर शुभांगी आनंद ने 'लिप प्लंपिंग' का एक अलग ही तरीका दिखाया. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब चर्चा में है. लोग यह जानने को भी उत्सुक हैं कि क्या यह तरीका वास्तव में प्रभावी है.
हरी मिर्च से किया 'लिप प्लंपिंग'
वीडियो में शुभांगी ने हरी मिर्च को 'नेचुरल लिप प्लंपर' के तौर पर इस्तेमाल किया. वीडियो की शुरुआत में वह एक हरी मिर्च दिखाती हैं, जिसे काटकर उसके किनारे को अपने होठों पर रगड़ती हैं. मिर्च का असर दिखने के बाद वह गहरी सांस लेती हैं, लिप टिंट लगाती हैं और ग्लॉसी लेयर से अपने लुक को पूरा करती हैं.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या आप इसे आजमाएंगे?'. यह वीडियो अब तक 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें वायरल वीडियो

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











