
लाहौर हाईकोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस की हिंसक झड़प, देखें वीडियो
AajTak
पाकिस्तान में लाहौर हाईकोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई. झड़प के बाद पुलिस ने कई वकीलों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये वकील सिविल अदालत को बांटे जाने और अपने सहयोगी के खिलाफ चलाए जा रहे आतंकवाद के मामलों का विरोध कर रहे थे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











