
लाल शर्ट पहने शख्स पर सांड ने किया हमला! क्या सही में लाल रंग देख भड़क जाते हैं सांड?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रहा है. इसमें एक सांड एक युवक पर हमला करता दिख रहा है. युवक ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी है. तो क्या सांड लाल रंग देखकर भड़क गया? जानते हैं इसका जवाब.
क्या सांड वाकई में लाल रंग देखकर भड़कते हैं? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि लाल रंग की शर्ट पहने एक शख्स पर सांड बुरी तरह से भड़क जाता है और हमला कर देता है. इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं.
एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल ने वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दिखाया जा रहा है कि एक बाइक एजेंसी में लाल कपड़े पहनकर खड़े युवक पर एक सांड अचानक से हमला कर देता है. इसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है. सांड कई सारे बाइक को भी नुकसान पहुंचाता है और दूसरे लोगों पर हमले की कोशिश करता है. सांड के इस हमले में युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागता है.
रेड क्लोथ नहीं पहनने की दी जा रही नसीहत इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा है - और पहनो रेड क्लोथ. एक ने लिखा है बुल को रेड पसंद नहीं है. बहुत सारे लोग रेड ड्रेस पहनते हैं जो कभी-कभी खतरनाक हो जाता है. ऐसे ही ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आई हैं. सब लोग रेड शर्ट पहने के कारण सांड के भड़कने की वजह बता रहे हैं.
क्या सच में सांड लाल रंग देखकर भड़क जाते हैं तो क्या सच में लाल रंग देखकर सांड भड़क जाते हैं? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो बता दें ये सच नहीं है. ये सिर्फ एक मिथक है. चूंकि, सांड के खेल में मेटाडोर (सांड के साथ लड़ने वाला) अपने हाथ में लाल कपड़ा लेकर उसे दिखाता है. इस वजह से माना जाता है कि लाल रंग देखकर सांड भड़क जाते हैं.
सांड को नहीं होती रंगों की पहचान सच तो ये है कि सांड पार्शियली कलर ब्लाइंड होते हैं. उन्हें रंगों की समझ नहीं होती है. इनमें लाल रेटिना रिसेप्टर की कमी होती है और वे केवल पीला, हरा, नीला और बैंगनी रंग ही देख सकते हैं. रेटिना पर शंकु कोशिकाओं की वजह से ही रंगों का पता लग पता है. ऐसी ही एक शंकु कोशिका जिससे लाल रंग का पता चलता है, वो बैलों में नहीं होता है.
कलर ब्लाइंड होते हैं सांड अब इतना तो पता लग ही गया होगा कि जब सांड को लाल रंग दिखाई ही नहीं देता तो फिर वो भड़कते क्यों है. दरअसल, सांड के खेल में बुलफाइटर जब लाल रंग का कपड़ा लेकर हाथ लहराता है, उस हरकत को देख सांड भड़क जाते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











