
लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की धूम... PM मोदी ने की सराहना, अमित शाह की मौजूदगी में होगा समापन
AajTak
महानाट्य ने सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन, शौर्य, और सांस्कृतिक योगदान को न केवल दिल्लीवासियों, बल्कि पूरे देश के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है. यह आयोजन 'विक्रमोत्सव 2025' के तहत मध्य प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की पहल का हिस्सा है.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन' ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. इस भव्य आयोजन और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री मोदी की शुभकामनाएं मध्य प्रदेश सरकार और कलाकारों के लिए अमूल्य हैं. उनके मार्गदर्शन में हम भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं. यह महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और आदर्श जीवन को दर्शाकर देशवासियों में सांस्कृतिक गौरव जागृत करेगा."
प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अप्रैल को अपने शुभकामना संदेश में कहा, "उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है. उनका शासन जन-कल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है. डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह आयोजन युवा पीढ़ी को गौरवशाली अतीत से जोड़ेगा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नागरिक बनाएगा." इस संदेश ने आयोजकों और 250 से अधिक कलाकारों में नई ऊर्जा का संचार किया है.
महानाट्य का मंचन देखेंगे अमित शाह विक्रमोत्सव के तहत आज यानी 14 अप्रैल को महानाट्य का समापन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी. महानाट्य का मंचन शाम 7 से 9 बजे तक माधव दास पार्क में होगा. आयोजन में पालकी, रथ, घोड़े, और एलईडी ग्राफिक्स के विशेष प्रभावों ने सम्राट विक्रमादित्य की जीवन गाथा को जीवंत कर दिया है.
प्रदर्शनियों ने बढ़ाया आकर्षण महानाट्य के साथ-साथ महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा 'विक्रमादित्यकालीन मुद्रा और मुद्रांक' प्रदर्शनी, भारतीय ऋषि परंपरा पर 'आर्ष भारत' प्रदर्शनी, और मध्य प्रदेश के पर्यटन, व्यंजनों, और विकास उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रही हैं. 'आर्ष भारत' में 100 से अधिक ऋषियों के योगदान को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचित करा रहा है.
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक 12 अप्रैल को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आयोजन का शुभारंभ किया था, जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, और अन्य गणमान्य उपस्थित थे. इस ऐतिहासिक मंचन को देखने हजारों दर्शक उमड़े, जिन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के उत्थान का नया आयाम बताया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








