
लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को इनाम की घोषणा, आतंकी संगठन SFJ के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो रिलीज करके 26 जनवरी को दिल्ली में आतंकी हमले करने की धमकी दी है. वीडियो में पन्नू ने कहा गया है कि जो खालिस्तान का झंडा लाल किले पर फहराएगा उसे 5 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस और SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. SFJ के आतंकी गुरुपत्वंत सिंह पन्नू ने वीडियो रिलीज करके 26 जनवरी को दिल्ली में आतंकी हमले करने की धमकी दी है. वीडियो में पन्नू ने कहा गया है कि जो खालिस्तान का झंडा लाल किले पर फहराएगा उसे 5 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा.
बता दें कि खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस एक आतंकी संगठन है. मई 2022 में इसी संगठन ने हिमाचल विधानसभा के दरवाजे पर खालिस्तानी झंडा फहराया था. इस संगठन पर 2019 में केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया था. ये संगठन भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है. हिमाचल में विधानसभा के दरवाजे पर खालिस्तानी झंडा फहराने के इल्जाम में पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
SFJ का मुख्य चेहरा है गुरपतवंत सिंह पन्नू
उसके खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटी प्रोटेक्शन एक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया था. गुरपतवंत सिंह पन्नू ही सिख फॉर जस्टिस का चेहरा है और वो सिखों को भड़काने का भी काम करता है. पन्नू ने इससे पहले शिमला में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराने का ऐलान किया था.
किसान आंदोलन में भी सामने आया था नाम

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









