
लाल किले पर आज से ले सकेंगे लाइट एंड साउंड शो का आनंद, टिकट की कीमत से टाइमिंग तक जानें सबकुछ
AajTak
Red Fort Light And Sound Show: लाल किले पर आज यानी 17 जनवरी से आम जनता लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठा सकती है. अमित शाह ने कल यानी सोमवार शाम को इस शो का उद्धाटन किया. अगर आप भी लाल किले पर होने वाले लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेना चाहते हैं तो जानें टाइमिंग से लेकर एंट्री फीस तक की सभी डिटेल्स.
लाल किले पर कल यानी 16 जनवरी की शाम को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जय हिंद लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की. इस लाइट एंड शो का आनंद आज यानी 17 जनवरी से आम जनता भी ले सकती है. एक घंटे तक चलने वाले लाइट एंड साउंड शो 'जय हिंद' को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें मराठों के उदय, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय राष्ट्रीय सेना के उदय और आईएनए के परीक्षणों सहित भारत के इतिहास के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा.
प्रदर्शन कला के सभी रूपों - प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइव एक्शन फिल्मों, प्रकाश और इमर्सिव साउंड, अभिनेताओं और कठपुतलियों का उपयोग करके स्वतंत्रता की लड़ाई और पिछले 75 वर्षों में भारत की निरंतर प्रगति को दिखाया जाएगा. 3-भाग का शो नौबतखाना से दीवान-ए-आम से दीवान-ए-ख़ास तक लाल किले के अंदर विभिन्न स्मारकों में प्रदर्शित किया जाएगा.
लाल किले पर आम जनता भी इस लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठा सकती है. बता दें, लगभग 5 साल के अंतराल के बाद लाल किले में लाइट एंड साउंड शो नए सिरे से शुरू हो रहा है. आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहले ही 4 संग्रहालय खोले हैं, जिनमें याद-ए-जलियां संग्रहालय, 1857 पर संग्रहालय- भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम, आज़ादी के दीवाने और लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय शामिल हैं. अब नया लाइट एंड साउंड शो दर्शकों के बीच देशभक्ति के गौरव को और मजबूत करेगा.
टाइमिंग और टिकट की जानकारी यह शो एक बार देखने के लिए 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. आम जनता के लिए मंगलवार से रविवार तक ये शो चलेगा. शाम को 6 से 7 बजे तक ये लाइट एंड साउंड शो हिंदी में चलेगा. वहीं, 7:30 से 8:30 बजे तक ये शो अंग्रेजी में चलेगा. अगर टिकट की बात करें तो 500 रुपये से शुरुआत है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










