
लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD में होगा शरद यादव की LJD का विलय, 20 मार्च की तारीख तय
AajTak
नीतीश कुमार के साथ राजनीतिक मनमुटाव के चलते शरद यादव ने 2018 में जेडीयू से बगावत कर लोकतांत्रिक जनता दल नाम से अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का गठन किया था.
बिहार की सियासत में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच किसी तरह विवाद खत्म हुआ है. अब लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के मुखिया शरद यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है.
शरद यादव जल्द ही अपनी पार्टी LJD का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में विलय करने जा रहे हैं. यह जानकारी खुद शरद यादव ने दी है. शरद यादव ने कहा है कि 20 मार्च को वे आधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी LJD का RJD में विलय कर देंगे. शरद यादव ने कहा कि इस मौके पर उनके दिल्ली स्थित निवास पर एक कार्यक्रम होगा.
अगस्त में दिल्ली में की थी मुलाकात
लालू यादव ने 3 अगस्त 2021 को नई दिल्ली में शरद यादव से मुलाकात की थी. शरद यादव से मुलाकात के बाद लालू ने सियासी मसलों को लेकर भी खुलकर बात की थी. लालू यादव ने कहा कि शरद यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उनके सांसद न रहने से अब संसद सूनी हो गई है. उस समय भी शरद यादव के पार्टी को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने के संकेत मिल रहे थे.
लालू ने विपक्षी नेताओं से लगातार मुलाकात को लेकर कहा था कि लोग मिल रहे हैं, बात हो रही है. लालू यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा था कि जो भी हेर-फेर हुआ हो, लेकिन उससे चिराग पासवान ही नेता बन गए हैं और बिहार में सारे लोग गोलबंद हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव ने कहा था वे चाहते हैं कि चिराग पासवान और तेजस्वी साथ आएं.
2018 में JDU से अलग होकर बनाई थी पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











