
लालचंद कटारिया-राजेंद्र यादव समेत राजस्थान कांग्रेस के कई बड़े नेता BJP में शामिल, 2 तो गहलोत कैबिनेट में रहे मंत्री
AajTak
राजस्थान कांग्रेस के 9 बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कभी मनमोहन कैबिनेट और फिर अशोक गहलोत कैबिनेट का हिस्सा रहे जाट नेता लालचंद कटारिया ने भी पाला बदल लिया. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस के 9 बड़े नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली है. अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री रहे लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदी में जयपुर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.
लालचंद कटारिया एक वरिष्ठ जाट नेता हैं और अशोक गहलोत सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री रह चुके हैं. कटारिया मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं. बीते विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. यही वजह है कि पार्टी के कई नेता कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: बैरक में कैदी ने लगाया फांसी, पॉक्सो एक्ट के मामले में भेजा गया था जेल
कांग्रेस के इन नेताओं ने भी थामा बीजेपी का दामन
राजेंद्र यादव भी गहलोत कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे थे और उनके पास गृह राज्य मंत्रालय था. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है. पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख सेवा दल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला सहित अन्य नेता भी राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए हैं.
गुजरात की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता रहीं कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद शाहपुरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. वह पांच साल तक अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के समर्थक रहे. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और माना जा रहा है कि इसी वजह से वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










