
लाफ्टर शेफ ने TRP में उड़ाया गर्दा, फेल हुआ सेलेब्रिटी मास्टरशेफ, ड्रामा दिखाकर भी पिछड़ा शो
AajTak
बार्क रेटिंग में लाफ्टर शेफ सीजन 2 ने धमाकेदार एंट्री मारी है. 1.9 रेटिंग के साथ इसे लिस्ट में छठी रैंक मिली है. वहीं सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की रैंकिंग देखकर आपको भी शॉक लगेगा. इसे 37वीं रैंक मिली है. इससे साफ मालूम पड़ता है दर्शकों को ये शो खास इंप्रेस नहीं कर रहा है.
सिंगिंग-डांस शोज के बाद इंडियन टीवी पर कुकिंग शो ने ट्रेंड पकड़ा हुआ है. लाफ्टर शेफ 2 ने बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद धमाकेदार एंट्री मारी. इस बीच एक और कुकिंग शो ने टीवी पर हलचल मचाई. सोनी टीवी लेकर आया सेलेब्रिटी मास्टरशेफ, जिसमें कई बड़ी नामचीन हस्तियों को लिया गया.
शो का बज जबरदस्त बना. सोशल मीडिया पर इसके प्रोमो में इमोशंस-ड्रामा को खूब परोसा गया. दोनों कुकिंग शोज के बीच एंटरटेनमेंट को लेकर टफ टक्कर थी. लेकिन बार्क रेटिंग में किसने किसे टक्कर दी, इस रिपोर्ट में जानते हैं.
लाफ्टर शेफ 2 ने उड़ाया गर्दा
ये दोनों शोज जनवरी के आखिरी हफ्ते से टेलीकास्ट होने शुरू हुए हैं. इनकी पहली रेटिंग आ गई है. बार्क रेटिंग में लाफ्टर शेफ सीजन 2 ने धमाकेदार एंट्री मारी है. 1.9 रेटिंग के साथ इसे लिस्ट में छठी रैंक मिली है. वहीं सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की रैंकिंग देखकर आपको भी शॉक लगेगा. इसे 37वीं रैंक मिली है. इससे साफ मालूम पड़ता है दर्शकों को ये शो खास इंप्रेस नहीं कर रहा है. लॉर्जर ऑडियंस तक ये शो नहीं पहुंच पाया है. पहले हफ्ते की गिरी हुई रेटिंग यकीनन मेकर्स के लिए टेंशन की वजह है.
क्योंकि शो को हिट कराने के लिए सभी फैक्टर्स का उन्होंने यूज किया है. टीवी इंडस्ट्री के बडे़ सेलेब्स को कास्ट किया है. सभी प्रोमो में एक्स फैक्टर को रिवील किया. दीपिका कक्कड़ के इमोशंस, गौरव गुप्ता का ओवरकॉन्फिडेंस, निक्की तंबोली की अदाएं, तेजस्वी प्रकाश की क्यूटनेस और अर्चना गौतम की लड़ाइयां... शो में जान फूंकने की पूरी कोशिश की गई, पर ये नाकाम होती दिखी है.
लाफ्टर शेफ ने खूब हंसाया

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











