
'लाडकी बहन योजना में पुरुषों की एंट्री गलत, लाभ लिया तो होगी कार्रवाई', बोले अजित पवार
AajTak
धनंजय मुंडे को मिली आंशिक राहत पर अजित पवार ने कहा कि कुछ मामलों में जांच रिपोर्ट अदालत में पेश होनी बाकी है. अगर सभी रिपोर्टें सकारात्मक आती हैं तो हम उस पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, वे ईमानदारी से निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कई अहम मामलों पर बयान देते हुए कहा कि इस महीने की लाडकी बहन योजना की राशि जारी कर दी गई है. यह योजना अच्छी भावना से बनाई गई थी और पुरुषों का इसमें लाभ लेना उचित नहीं है.
'लाडकी बहन योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं के लिए'
उन्होंने कहा, 'लाडकी बहन योजना की मूल भावना महिलाओं के सशक्तिकरण की है और इसमें पुरुषों का लाभ लेना पूरी तरह अनुचित है. यदि किसी पुरुष ने घरेलू जुगाड़ से योजना की राशि हासिल की है, तो उससे वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी.'
'खेल संगठनों में दो गुटों का टकराव नहीं होना चाहिए'
महाराष्ट्र कुश्ती संघ में जारी गुटबाजी पर चिंता जताते हुए पवार ने कहा, 'खेल संगठनों में दो गुटों का टकराव नहीं होना चाहिए. ऐसे विवाद खिलाड़ियों के भविष्य को प्रभावित करते हैं. प्रतियोगिताओं में बाधा आती है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ती है.'
'धनंजय मुंडे पर अभी सभी रिपोर्ट्स का इंतजार'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











