
लाठियों से सागर पहलवान की पिटाई करते सुशील कुमार का वीडियो वायरल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
ABP News
इस हत्याकांड में सुशील की गिरफ्तारी के बाद रेलवे की ओर से साफ कर दिया गया था कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा. जिसके बाद मंगलवार को भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे ने सुशील कुमार को सस्पेंड कर दिया.
नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सागर पहलवान को लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सागर पहलवान खून से लथपथ जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में सुशील कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सागर की पिटाई कर रहे हैं. गंभीर पिटाई की वजह से पहलवान की बाद में मौत हो गई थी. सुशील कुमार को पिछले हफ्ते सागर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने हत्या को लेकर बताया था कि सुशील कुमार ने अपना दबदबा बनाने के लिए पिटाई की इस घटना का वीडियो अपने दोस्त से बनवाया था.More Related News













