
लाइव शो के बीच एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस को एक इवेंट के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस को एक पब्लिक इवेंट के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस के साथ हुई हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है.
मिमी संग क्या हुआ?
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई है.
बताया जा रहा है कि मिमी संग यह घटना रविवार को बोंगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई. मिमी की शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान ही आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री, अचानक स्टेज पर चढ़ गए और उन्होंने जबरदस्ती एक्ट्रेस का प्रोग्राम रुकवा दिया. इसके बाद आधी रात को उन्होंने एक्ट्रेस को स्टेज से नीचे उतरने को कह दिया.
मिमी का कहना है कि उन्हें इस हरकत से बहुत ज्यादा अपमानित महसूस हुआ. ऐसे में एक्ट्रेस ने ईमेल के जरिए बोंगांव पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत भेजी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस घटना की जानकारी दी, जिससे इस मामले ने सबका ध्यान खींचा. एक्ट्रेस के फैंस उनके साथ हुई इस बदसलूकी से काफी निराश और गुस्सा हैं.
आर्गेनाइजर्स ने आरोपों को किया खारिज, कही ये बात













