
लाइव शो के दौरान आया भूकंप, हिली जमीन... एंकर ने ऐसे संभाला खुद को, वायरल हुआ वीडियो!
AajTak
कहते हैं, इंसान की असली परीक्षा मुश्किल वक्त में ही होती है. जब हालात डगमगाते हैं, तभी इंसान का हौसला सामने आता है. ऐसा ही एक मामला तुर्की के एक न्यूज़ चैनल के लाइव शो के दौरान देखने को मिला, जब अचानक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, और स्टूडियो हिलने लगा. लेकिन एंकर ने जो हिम्मत दिखाई, उसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है
कहते हैं, इंसान की असली परीक्षा मुश्किल वक्त में ही होती है. जब हालात डगमगाते हैं, तभी इंसान का हौसला सामने आता है. ऐसा ही एक मामला तुर्की के एक न्यूज़ चैनल के लाइव शो के दौरान देखने को मिला, जब अचानक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, और स्टूडियो हिलने लगा. लेकिन एंकर ने जो हिम्मत दिखाई, उसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
बीते बुधवार, 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर तुर्की के इस्तांबुल शहर के पास सिलिव्री इलाके में जोरदार भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई. झटके इतने तेज़ थे कि घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगे. लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इसी दौरान तुर्की के प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल CNN तुर्की की एंकर मेल्टेम बोजबेयोग्लू लाइव न्यूज बुलेटिन पढ़ रही थीं. अचानक स्टूडियो में कंपन महसूस हुआ, कैमरे में साफ़ दिखता है कि दीवारें और सेट हल्के-हल्के डोल रहे हैं. लेकिन एंकर ने घबराने के बजाय बेहद प्रोफेशनल अंदाज़ में खुद को संभाला और लाइव शो को जारी रखा.
देखें वीडियो
कैमरों में साफ दिखा कि वो कुछ सेकंड के लिए घबरा गईं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया.उन्होंने शांत रहकर खबरें पढ़ना जारी रखा, जो उनके प्रोफेशनल रवैये को दिखाता है.
120 से ज्यादा बार धरती हिली तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में बुधवार को जबरदस्त भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई थी. दोपहर 12:49 बजे मर्मरा सागर के नीचे 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद शहरभर में हड़कंप मच गया. डर के मारे लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों, पार्कों और खुले मैदानों की ओर भागते नजर आए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











