
लश्कर-जैश ने अफगानिस्तान में बनाए टेरर कैंप, यूएन की रिपोर्ट में 'तालिबानी' साजिश का हुआ खुलासा
AajTak
तालिबान की टीम ने जनवरी 2022 में नंगरहार में लश्कर के कैंप का दौरा भी किया था. लश्कर कुनार और नंगरहार में तीन कैंप चला रहा है. जैश ए मोहम्मद अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में 8 ट्रेनिंग कैंप चला रहा है. इनमें से 3 सीधे तालिबान के कंट्रोल में हैं.
जैश ए मोहम्मद और लश्कर तैयबा जैसे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अफगानिस्तान के कई प्रांतों में टेरर कैंप चला रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ आतंकी कैंप तो सीधे तालिबान के कंट्रोल में हैं. यह दावा यूएन ने अपनी रिपोर्ट में किया है.
संयुक्त राष्ट्र की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की 13वीं रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से यह दावा किया गया है कि जैश ए मोहम्मद अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में 8 ट्रेनिंग कैंप चला रहा है. इनमें से 3 सीधे तालिबान के कंट्रोल में हैं.
जैश-तालिबान की विचारधारा एक जैसी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मसूद अजहर के नेतृत्व वाले जैश ए मोहम्मद संगठन की विचारधारा तालिबान से मिलती जुलती है. अफगानिस्तान में जैश का नया हेड कारी रमजान को बनाया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निगरानी टीम की पिछली रिपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान की सांठगांठ का जिक्र भी किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में लश्कर का नेतृत्व मावलवी यूसुफ कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में लश्कर के नेता मावलवी असदुल्ला की तालिबान के डिप्टी आंतरिक मंत्री नूर जलील से मुलाकात भी हुई थी.
इतना ही नहीं जनवरी 2022 में तालिबान की टीम ने नंगरहार में लश्कर के कैंप का दौरा भी किया था. लश्कर कुनार और नंगरहार में तीन कैंप चला रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले असलम फारूखी और एजाज अहमद लश्कर में शामिल थे. लेकिन इसके बाद दोनों ISIL-K गुट में शामिल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सदस्य देश ने कहा कि इस क्षेत्र में जैश और लश्कर की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है. क्योंकि वहां प्रभावी सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. अफगानिस्तान में कई आतंकी संगठन सक्रिय रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में विदेशी आतंकवादियों की वजह तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) है. इन लड़ाकों की संख्या कई हजार तक होने का अनुमान है. इसके अलावा अफगानिस्तान में ETIM, IMU, जैश, जमात अंसरउल्लाह और लश्कर भी सक्रिय है. इनके सैकड़ों आतंकी अफगानिस्तान में हैं.
इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान का राज आने के बाद से मुफ्ती नूर वली महसूद के नेतृत्व वाले टीटीपी को सबसे ज्यादा लाभ मिला है. तालिबान की सत्ता के बाद से इसने कई हमलों को अंजाम दिया और पाकिस्तान में भी ऑपरेशन चला रहा है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








