
लव मैरिज, दहेज का लालच और चार महीने की प्रेग्नेंसी… दिल्ली में पति ने की महिला कमांडो की हत्या
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कमांडो काजल की हत्या का मामला सामने आया है. काजल ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग की जाने लगी. काजल चार महीने की प्रेग्नेंट थीं. परिजनों का आरोप है कि पति ने सिर पर डंबल से हमला कर उनकी जान ले ली. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की हत्या पति ने कर दी. परिजनों का कहना है कि काजल ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. इसके बाद से दहेज की मांग के साथ घरेलू हिंसा होने लगी. इसी बीच पति ने सिर में डंबल मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. काजल चार महीने की प्रेग्नेंट थी.
27 साल की काजल साल 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं. मेहनत, अनुशासन और जज्बे के दम पर उन्होंने जल्द स्पेशल सेल की स्वाट यूनिट में जगह बना ली. परिवार और गांव के लिए यह गर्व का पल था कि उनकी बेटी दिल्ली पुलिस की कमांडो बनी. लेकिन जिस घर को उन्होंने अपने सपनों का आशियाना समझा था, वही घर धीरे-धीरे उनके लिए हिंसा की जगह बनता चला गया.
काजल की शादी 2023 में अंकुर से हुई थी. यह शादी लव मैरिज थी. दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई, दोस्ती प्यार में बदली और फिर परिजनों की सहमति से शादी हो गई. अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर दिल्ली कैंट में तैनात है. बाहर से देखने पर सब कुछ ठीक लगता था... दोनों नौकरीपेशा, पढ़े-लिखे और आत्मनिर्भर. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद काजल की जिंदगी में तनाव शुरू हो गया.
शादी के 15 दिन बाद शुरू हुआ दहेज का दबाव
परिजनों का आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने गाड़ी और पैसों की मांग शुरू कर दी. काजल को ताने दिए जाने लगे, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार समझौते की कोशिशें हुईं. काजल ने दिल्ली में अलग रहने का फैसला भी किया, लेकिन आरोप है कि पति अंकुर वहां भी गाड़ी और पैसों की मांग को लेकर मारपीट करता रहा.
परिवार के मुताबिक, काजल सब कुछ सहती रहीं, क्योंकि उन्हें अपने करियर और होने वाले बच्चे की चिंता थी. चार महीने की प्रेग्नेंसी में भी वह ड्यूटी और घरेलू हालात के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही थीं.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









