
लव मैरिज कर रहीं टीना डाबी ने पति की जाति को बताया 'बोनस' पॉइंट
AajTak
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी से पहले उनके प्रेम-प्रसंग को लेकर कई चर्चे हैं. वहीं, एक इंटरव्यू में टीना डाबी ने अपने होने वाले पति की जाति की चर्चा की है और उसे बोनस बताया है.
IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को होनेवाली है. शादी से पहले उनके साथ के फोटोज वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि पिछले कई महीनों से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 9 नवंबर 2021 को टीना के बर्थडे पर भी वो साथ दिखे थे. इसका एक वीडियो टीना के फ्रेंड डॉक्टर उषा धामू ने शेयर किया है.
वीडियो शेयर करते हुए उषा धामू ने लिखा- नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं. उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और भी पार्टियां होंगी. इस वीडियो में टीना केक काटती हुई दिख रही हैं. उनकी दोस्त उनके गाल पर केक लगाती हैं और फिर गले मिलती हैं. वीडियो में टीना डाबी के बगल में प्रदीप भी खड़े दिखते हैं.
प्रदीप गवांडे की जाति को लेकर टीना ने क्या कहा?
अतहर आमिर खान (IAS) से तलाक लेने के बाद IAS टीना डाबी अब दूसरी शादी करने जा रही हैं. उन्होंने राजस्थान के ही IAS प्रदीप गवांडे से सगाई कर ली है. एक इंटरव्यू में टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे की जाति और उनको लेकर अपनी फैमिली के रिएक्शन का जिक्र किया है. इस इंटरव्यू को खुद टीना डाबी ने ट्वीट कर शेयर भी किया.
इंटरव्यू में टीना डाबी ने कहती हैं- 'परिवार में सब खुश हैं. वह (प्रदीप गवांडे) मेरी तरह SC कम्युनिटी से हैं. बोनस ये भी है कि प्रदीप की तरह मेरी मां भी मराठी हैं. मेरी मां और वे, एक ही सब कास्ट से हैं. '
बता दें कि टीना डाबी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें यहां पर 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. टीना ने हाल ही में एक रील भी अपलोड किया था. जिसमें उनकी दोस्त उषा भी साथ दिखती हैं. वो दोनों शॉपिंग के लिए जयपुर के बापू बाजार गए थे. वीडियो शेयर करते हुए टीना ने लिखा था- हमें लोकल बिजनस और हैंडीक्राफ्ट को सपोर्ट करने की कोशिश करनी चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












