
लद्दाख बॉर्डर पर सैनिकों की वापसी के बाद 3-M फॉर्मूले पर काम करने को राजी भारत और चीन
AajTak
भारत और चीन के बीच आगे की राह आसान करने के लिए 3-M फॉर्मूले को लेकर बात हुई है, जिसके आधार पर विवाद को निपटाया जाएगा. इसमें आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित को ध्यान में रखा जाएगा.
भारत और चीन के बीच लद्दाख विवाद के मुद्दे को सुलझाया जा रहा है. दोनों देशों की सेनाएं अब पैंगोंग लेक इलाके से पीछे हटने लगी हैं. इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं के बीच करीब 75 मिनट की चर्चा हुई, जिसमें मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया है. दोनों ही देशों ने आगे की राह को आसान बनाने के लिए 3 एम फॉर्मूले पर काम करने की बात कही है. बातचीत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पैंगोंग लेक से सैनिकों के पीछे हटने के साथ ही, दोनों देशों को ईस्टर्न लद्दाख के अन्य विवादित मुद्दों को भी सुलझाना चाहिए. वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी लद्दाख सीमा से पीछे हट रहे सैनिकों पर संतुष्टि जताई. उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों को एक साथ आकर मुद्दे को सुलझाना होगा. भारत और चीन के बीच आगे की राह आसान करने के लिए 3-M फॉर्मूले को लेकर बात हुई है, जिसके आधार पर विवाद को निपटाया जाएगा. इसमें आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित को ध्यान में रखा जाएगा. इस फॉर्मूले को भारत द्वारा सुझाया गया था, जिसे चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी स्वीकारा और इसे लागू करने की बात कही. दोनों ही देशों की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वो लगातार संपर्क में बने रहेंगे, हॉटलाइन के जरिए चर्चा करेंगे. आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच अप्रैल 2020 के बाद से ही लद्दाख सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए थे. दोनों देशों की ओर से हजारों की संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई थी, जून 2020 में गलवान घाटी में भिड़ंत भी हुई थी. इसमें भारत के 20, चीन के 4 (PLA ओर से जारी आंकड़ा) की मौत हुई थी. करीब एक साल तक तनाव की स्थिति के बाद बीते दिनों ही दोनों देशों ने आपस में समझौता किया है. अब पैंगोंग इलाके से दोनों देशों ने सैनिकों को पीछे हटा लिया है. समझौते के मुताबिक, चीन पैंगोंग लेक की फिंगर 8 पर वापस जाएगा और भारत फिंगर 3 पर रहेगा. कुछ वक्त के लिए पेट्रोलिंग बंद कर दी जाएगी.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







