
लद्दाख तनाव की पिघल रही है बर्फ? इस साल भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग
AajTak
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साल 2021 में भारत का दौरा कर सकते हैं. भारत को इस साल ब्रिक्स समिट का आयोजन करना है, अगल ये समिट वर्चुअल नहीं होती है तो फिर शी जिनपिंग का भारत दौरा हो सकता है.
भारत और चीन के बीच लद्दाख पर बीते एक साल से जो तनाव की स्थिति बनी हुई थी, अब वो कुछ कम होने लगी है. सीमा से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने लगी हैं और इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर भी दिख सकता है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साल 2021 में भारत का दौरा कर सकते हैं. भारत को इस साल ब्रिक्स समिट का आयोजन करना है, अगल ये समिट वर्चुअल नहीं होती है तो फिर शी जिनपिंग का भारत दौरा हो सकता है. दरअसल, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस साल भारत द्वारा BRICS सम्मेलन के आयोजन का समर्थन किया है. बीते दिन उन्होंने बयान दिया कि हम भारत का समर्थन करते हैं और सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक साथ मिलकर काम करेंगे. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स देशों का रोल ग्लोबल मुद्दों में काफी अहम है, ऐसे में चीन सभी देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा. हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन अभी तक की जितनी भी ब्रिक्स समिट हुई हैं, उनमें शी जिनपिंग ने खुद ही हिस्सा लिया है ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि साल 2021 के ब्रिक्स समिट के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसी 19 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है. गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत का दौरा किया था, जहां भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग का स्वागत तमिलनाडु में किया था. लद्दाख पर जारी तनाव के बीच भारत-चीन में कोई आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई है, हालांकि इस दौरान कुछ अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने कई बार मंच साझा जरूर किया है.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









