
लड़के ने हनीमून पर अपनी मां को कर दिया इन्वाइट, प्रेमिका को लगा झटका
AajTak
हनीमून प्लानिंग को लेकर एक स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां युवक ने अपनी मंगेतर के परिवार और खुद के परिवार को ले जाने की बात की. इसके बाद क्या हुआ, ये काफी दिलचस्प है.
एक युवती जो चंद महीनों में अब दुल्हन बनने वाली है, वह उस समय हैरान रह गई जब उनके बॉयफ्रेंड ने अपनी मां को भी हनीमून पर अपने साथ ले चलने के लिए इन्वाइट कर दिया. इस बारे में उन्होंने पहले एक बार भी अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं पूछा. दोनों की पहले ही सगाई हो चुकी है और युवती चार महीनों के बाद शादी करेगी. युवती ने अपनी कहानी सोशल साइट Reddit पर शेयर की है.
वहीं, युवती इस बात की उम्मीद कर रही थी कि उनका हनीमून वैसा ही होगा, जहां दोनों कपल अपने प्राइवेट पलों को एकांत में बिताएंगे. जहां कोई तनाव नहीं होगा, कोई रोजाना की जिम्मेदारियों की बात नहीं होगी. 22 साल की इस युवती की शादी अगले चार महीनों के अंदर हो जाएगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने 'स्पेशल डे' के लिए प्लानिंग की हैं.
युवती ने Reddit पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसके मुताबिक- कुछ महीने पहले उन्होंने (मंगेतर) कहा कि वह हनीमून को फैमिली वैकेशन में बदलना चाहता है. वह चाहता है कि उसके पैरेंट्स और मेरी मां (लड़की की मां) भी साथ में चलें ताकि फैमिली मेंबर एक दूसरे को अच्छे से जान लें. युवती ने आगे बताया कि इसके बाद वह खुद भी इस बात पर सहमत हो गई. फिर ये रिसर्च शुरू हुआ कि कहां जाना चाहिए?
लेकिन फिर बदल गया मूड युवती ने बताया कि कुछ सप्ताह के बाद मंगेतर का मूड बदल गया और उसने कहा कि वह परिवार को साथ नहीं ले जाएगा क्योंकि उनके साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं. इसके बाद युवती दो लोगों के हिसाब से हनीमून की प्लानिंग करने लगी. लेकिन फिर युवती के मंगेतर का मूड बदल गया. बकौल युवती, 'सब कुछ ठीक चल रहा था, मैं अपनी होने वाली सास के साथ शॉपिंग कर रही थी, तभी कुछ दिन पहले कार में मेरे बॉयफ्रेंड ने फिर से अपनी मां से पूछा, क्या आप हमारे साथ हनीमून पर चलना पसंद करेंगी?' ये सुनकर युवती को धक्का लगा और वह चुप रह गई. जब शख्स ने अपनी मां को उतारा, तो युवती ने पूछा कि आखिर उसका परिवार हनीमून पर साथ में क्यों नहीं जा रहा है? इस पर युवक ने कहा ये सही है, वह केवल अपने तरफ के परिवार को अपने साथ ले जाएंगे. इस पर युवती ने मंगेतर से इसको लेकर शिकायत की, युवती ने कहा कि मंगेतर को एक बार प्लान करने से पहले बात तो करनी चाहिए थी. युवती ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि ये पहली बार नहीं है कि जब ऐसा हुआ हो.
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
वहीं ये कहानी जब युवती ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन आने शुरू हो गए. रेडिट यूजर्स ने कहा,' जो शख्स बिना आपकी सहमति से ये सारे निर्णय अकेले ले रहा हो वह ठीक नहीं हो सकता है. वह दूसरों के बारे में सोच रहा है, नाकि आपकी जरूरतों के बारे में. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये काफी कष्टदायक है, वो आपकी ऐसी सिचुएशन में डालने की कोशिश कर रहा है, जहां आपको नहीं होना चाहिए. एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि ये कोई मामूली गलती नहीं है. मामूली गलती वह होती है जब आप टॉयलेट जाएं और आपका दरवाजा खुला रह जाए. ये शख्स बिना युवती की सहमति के निर्णय ले रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











