
लड़के को ब्लाइंड डेट पर मिली बिना हाथों वाली लड़की, फिर...
AajTak
ये लड़की बिना हाथों के पैदा हुई थी और बचपन से ऐसे ही जिंदगी जी रही है. इस लड़की का नाम इंगा है. उनका कहना है कि वह अपने सभी कामों के लिए पैरों की मदद लेती हैं. इंगा पहली बार ब्लाइंड डेट पर गई थीं, जहां उन्हें डस्टिन मिले.
इंसान अपने काम दोनों हाथों से करता है और इनके बिना कुछ करने सोचना भी मुश्किल होता है. लेकिन वो लोग अपने सभी काम कैसे करते होंगे जिनका एक भी हाथ नहीं है? इंगा नाम की इस लड़की की कुछ ऐसी ही कहानी है. इंगा 23 साल की हैं और बिना हाथों के पैदा हुई थीं. वह हाल में ही डस्टिन नाम के लड़के के साथ पहली बार डेट पर गईं. दोनों की इस डेट और बातचीत का वीडियो एक यूट्यूब चैनल ने पोस्ट किया है. इसमें इंगा अपने बारे में बता रही हैं.
वह डेट पर जाने से पहले खुद ही मेकअप करती दिखाई देती हैं. वह कहती हैं कि हाफ बाजू वाली टी-शर्ट इसलिए पहन रही हैं, ताकि जिस शख्स के साथ वह डेट पर जा रही हैं, उसे पता चल सके कि उनके दोनों हाथ नहीं हैं. दोनों एक दूसरे से मिलते ही पहले गले लगते हैं. इसके बाद एक दूसरे के करियर के बारे में बातें करते हैं. इंगा ने बताया कि वह बचपन से कैसे जिंदगी जी रही हैं.
पैर से करती हैं सभी काम
इंगा इस समय अमेरिका के पेंसिलवेनिया के पिट्सबर्ग में फिलॉसफी और क्रिमिनल जस्टिस की पढ़ाई कर रही हैं. वह महिलाओं के ग्रुप कप्पा कप्पा गामा की एक्टिव मेंबर हैं. इंगा ने बिना हाथों के जीना सीख लिया है और वह सबकुछ अपने पैर से करती हैं. वह खाने से लेकर मेकअप करने और खेलने तक के लिए अपने पैरों का ही इस्तेमाल करती हैं. हाल में ही वह डस्टिन के साथ अपनी पहली ब्लाइंड डेट पर गई थीं.
इंगा के बारे में क्या बोल रहे हैं लोग?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











