
लड़की ने रिकॉर्ड किया Boss का वीडियो, फिर भेज दिया इस्तीफा!
AajTak
एक लड़की ने पहले तो बॉस का वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद लड़की ने घटना का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया जो वायरल हो गया है.
एक लड़की ने 4 साल बाद अपनी नौकरी छोड़ दी. लड़की का कहना है कि उसकी महिला बॉस उसके बारे में अनाप-शनाप बातें कर रही थीं, तब उसने पूरी बातचीत सुन ली थी.
समंथा गार्सिया नाम की लड़की का कहना है कि उसने बॉस का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया. इसके बाद गार्सिया ने टिकटॉक पर भी वीडियो शेयर कर दिया जो वायरल हो गया है. वीडियो में एक महिला यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि वह अनुभवहीन लोगों को काम सिखाकर परेशान हो गई हैं.
इस वीडियो को 36 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. गार्सिया टिकटॉक वीडियो में कहती हैं कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकतीं जो उनके साथ आदर के साथ बात न करे.
गार्सिया ने वीडियो के कैप्शन में ये भी लिखा है कि उनके बॉस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह घटना के वक्त उनके पास ही खड़ी थी.
गार्सिया ने बताया कि वह पहले भी कंपनी के मालिक के साथ बॉस की शिकायत कर चुकी थीं. तब उन्हें जवाब मिला था कि वह बहुत ज्यादा सेंसिटिव हैं. गार्सिया ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी बॉस और मालिक से कहा था कि वह आदर चाहती हैं, लेकिन कुछ भी नहीं बदला.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन गार्सिया के बर्ताव की कई लोगों ने आलोचना की तो कुछ उनके समर्थन में उतरे हुए नजर आए. एक यूजर्स ने लिखा कि जो कुछ बॉस ने कहा वह कहीं से भी आपत्तिजनक नहीं है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि Wow... आपने स्टैंड लिया, कर्मचारियों के लिए इस तरह बात की. वहीं गार्सिया ने ये भी कहा कि कुछ लोगों ने कहा है कि इससे भविष्य में उसे नौकरी मिलने में दिक्कत होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











