
लड़की का आया कॉल... LIVE SHOW में सबके सामने फंस गया लड़का!
AajTak
लड़की ने बॉयफ्रेंड की चोरी पड़कने के लिए एक लाइव प्रोग्राम में कॉल किया. उसने होस्ट से अपने बॉयफ्रेंड को फोन करने के लिए कहा. लड़की ने बताया कि उसे शक है कि बॉयफ्रेंड का सहकर्मी के साथ अफेयर है. होस्ट ने बॉयफ्रेंड से सच उगलवाने के लिए एक दिलचस्प ट्रिक अपनाई.
बॉयफ्रेंड की पोल खोलने के लिए एक लड़की ने अनोखा तरीका अपनाया. उसे शक था कि जिस बॉयफ्रेंड के साथ वह 5 साल से रिलेशन में है, वह उसे धोखा दे रहा है. ऐसे में गर्लफ्रेंड ने लाइव प्रोग्राम में बॉयफ्रेंड की धोखेबाजी का खुलासा करने का प्लान किया.
इसके लिए लड़की ने रेडियो पर आने वाले एक लाइव प्रोग्राम में कॉल किया. उसने होस्ट से अपने बॉयफ्रेंड को फोन करने के लिए कहा. लड़की ने बताया कि उसे शक है कि बॉयफ्रेंड का सहकर्मी के साथ अफेयर है.
होस्ट ने बॉयफ्रेंड से सच उगलवाने के लिए एक दिलचस्प ट्रिक अपनाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
होस्ट ने वर्जीनिया नाम की लड़की बनकर बॉयफ्रेंड को कॉल किया और कहा कि वह उसकी सहकर्मी की दोस्त बोल रही है.
वर्जीनिया ने कहा कि वह अपनी दोस्त के लिए एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज कर रही है और इसके लिए वह उसके करीबी दोस्तों को बुलाना चाहती है. सहकर्मी की पार्टी में जाने का इनविटेशन पाकर बॉयफ्रेंड खुश हो गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












