
'लगता है संसद में मनोरंजन के मामले में प्रियंका की भाई राहुल से है टक्कर', धर्मेंद्र प्रधान का कटाक्ष
AajTak
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर कहा था कि पीएम के भाषण में कुछ भी नया नहीं था. इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,'लगता है संसद में मनोरंजन के मामले में प्रियंका गांधी की टक्कर अपने भाई राहुल से ही है.'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल, संसद की कार्यवाही को लेकर प्रियंका ने कहा था कि प्रधानमंत्री के भाषण में एक भी नई बात नहीं थी, इसलिए वह भाषण सुनकर बोर हो गईं. प्रियंका के इस बयान पर तंज कसते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लगता है संसद में मनोरंजन के मामले में प्रियंका गांधी की टक्कर अपने भाई राहुल से ही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,'खाली पन्नों वाली संविधान बांटने वाले, देश के संविधान पर गंभीर चर्चा में भी मनोरंजन तलाश रहे हैं. प्रियंकाजी की ये बातें सुनकर लगता है मानो संसद में मनोरंजन के मामले में उनका Competition अपने भाई से ही है!'
'पीएम ने एक भी नई बात नहीं बोली'
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने अपने पोस्ट में न्यूज एजेंसी के उस वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की स्पीच को लेकर बयान दिया है. प्रियंका ने इस वीडियो में कहा,'प्रधानमंत्रीजी ने एक नई चीज नहीं बोली है. पूरी तरह से बोर कर दिया. मुझे दशकों बाद यह एहसास हुआ कि मैं स्कूल में जो गणित का डबल पीरियड होता था, उसमें बैठी हूं.'
अडानी पर बहस तो करें: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने आगे कहा,'नड्डाजी भी हाथ मल रहे थे, तभी मोदीजी ने उनकी तरफ देखा और वो ऐसी एक्टिंग करने लगे जैसे सब सुन रहे हैं. अमित शाहजी अपना सिर छू रहे थे. पीयूष गोयलजी भी ऐसे लग रहे थे कि सोने वाले हैं. मेरे लिए तो एक नया एहसास था. मैंने सोचा था प्रधानमंत्री कुछ नया और अच्छा बोलेंगे. उनके 11 संकल्प खोखले हैं. अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है तो अडानी पर बहस तो करें.'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







