
लखीसराय शराब जब्ती: विजय कुमार सिन्हा का आरोपों से इनकार, कहा- माफी मागें तेजस्वी नहीं तो करेंगे मानहानि का केस
AajTak
लखीसराय में जब्त की गई 108 कार्टून शराब के मामले में महागठबंधन ने नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा पर आरोप लगाया था. सिन्हा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी समेत ये नेता माफी मांगें नहीं तो वो मानहानि का केस करेंगे.
बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय जिले में उनके करीबी रिश्तेदार के घर के आसपास से भारी मात्रा में शराब की जब्ती के आरोप से इनकार किया और महागठबंधन के नेताओं से माफी मांगने की बात कही. सिन्हा ने यह भी कहा कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.
उन्होंने कहा कि मेरे करीबी रिश्तेदार के घर के आसपास से भारी मात्रा में शराब जब्त करने के बारे में डिप्टी सीएम सहित महागठबंधन के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं. स्थानीय पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है और एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. सिन्हा ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार हुए व्यक्ति का जेडीयू से संबंध है.
बीजेपी नेता ने कहा कि आरोपी का मेरे परिवार के सदस्यों या मेरे रिश्तेदारों से कोई संबंध नहीं है. महागठबंधन के नेता केवल मेरी छवि को धूमिल कर रहे हैं. मैं सारण जहरीली मौतों और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं, सत्ता पक्ष नेता आधारहीन आरोप लगा रहे हैं. अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा. सिन्हा ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी पर भी सत्ता का पक्ष लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह सरकार की तरह व्यवहार कर रहे हैं.
कांग्रेस विधायक ने उठाया था मुद्दा
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने लखीसराय में जब्त की गई 108 कार्टून शराब मामले नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा की भूमिका आरोप लगाया था. इसको लेकर उन्होंने स्पीकर से इसकी जांच कराने की मांग की थी. इसके बाद स्पीकर ने सरकार को बीजेपी नेता के खिलाफ जांच की अनुमति दे दी थी.
सिन्हा के करीबी से जब्त हुई थी शराब

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







