लखीमपुर खीरी: करंट लगने से बाघ की मौत, घटना के पीछे शिकारियों का हाथ होने की आशंका
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मितौली थाना क्षेत्र के भीरमपुर गांव में करंट लगने से एक बाघ की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के बाहर एक खेत में लोगों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली के करंट के तारों का जाल बिछा दिया था.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मितौली थाना क्षेत्र के भीरमपुर गांव में करंट लगने से एक बाघ की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के बाहर एक खेत में लोगों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली के करंट के तारों का जाल बिछा दिया था. जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हुई. इसी तार के संपर्क में आने से एक जंगली सुअर भी मारा गया. घटना के पीछे शिकारियों का हाथ होना बताया जा रहा है. (फोटो-अभिषेक वर्मा) सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम के लिए गए तो वहां पर उन्होंने एक मृत बाघ को देखा. फिर यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा होने लगी. कई लोग मृत पड़े बाघ के साथ सेल्फी लेने लगे तो कुछ लोग बाघ की मूछें और शरीर के बालों को नोंचकर अपनी जेब में रखने लगे. गांव वालों का कहना है कि इस स्थान पर क्षेत्र के कुछ शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ये काम करते थे. जिसमें नीलगाय, जंगली सुअर की मौत होती रहती थी, लेकिन बीती रात इसी स्थान पर सुअर का पीछा करते हुए एक बाघ भी पहुंच गया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









