
लखनऊ: ASP के बेटे को एसयूवी से रौंदने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक के पिता हैं सपा नेता
AajTak
मंगलवार सुबह लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी.. वह सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था. लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी थी.
मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सार्थक और देवश्री को रिमांड पर लेगी.
दरअसल, मंगलवार सुबह लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी.. वह सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था. लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी थी. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.
कानपुर के ज्वेलर के नाम पर है कार
पुलिस ने सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. सार्थक एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र है और देवश्री वर्मा इंजीनियरिंग का छात्र है. पुलिस ने उनके पास से UP 32 NT 6669 सफेद रंग की एसयूवी कार भी बरामद की है. पुलिस ने बताया है कि एसयूवी कानपुर के रहने वाले ज्वेलर अंशुल वर्मा के नाम पर है. अंशुल आरोपी युवक देवश्री का चाचा है.
सपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं आरोपी सार्थक के पिता
पुलिस ने बताया है कि मंगलवार सुबह जब यह घटना हुई. उस दौरान जी 20 रोड पर दोनों आरोपी एसयूवी से रेस लगा रहे थे. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए एसयूवी और आरोपियों की पहचान हुई. पुलिस ने बताया है कि आरोपी सार्थक के पिता रविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू बाराबंकी रामनगर से सपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










