
लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर... यूपी में सियासी खींचतान, आखिर कैसे निकलेगा समाधान?
AajTak
14 जुलाई को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से एक नई कहानी शुरू हो गई थी. इसके बाद 16 जुलाई को पहले केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक घंटा मुलाकात करते हैं. फिर यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी 60 मिनट तक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात करते हैं. इसके बाद 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों का मुद्दा सीधे प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गया. जहां यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मुलाकात प्रधानमंत्री से करीब एक घंटे चली.
उत्तर प्रदेश बीजेपी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं. लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. रविवार 14 जुलाई को यूपी कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हर नेता को सुना. फिर 16 जुलाई को दिल्ली में जेपी नड्डा से केशव मौर्य और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मिले. पिछले 48 घंटे में लखनऊ की लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई. 17 जुलाई (बुधवार) को उत्तर प्रदेश का सियासी क्लेश प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गया. ऐसे में सवाल ये है कि इस सियासी खींचतान का रास्ता प्रधानमंत्री ही निकालेंगे.
सबसे पहले बात करते हैं यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव की, तब चुनाव की तारीखों का ऐलान तक नहीं हुआ था. इससे पहले 21 नवंबर 2021 को लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी का हाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर दिखा था, तब उन तमाम अटकलों, विरोधियों की तरफ से प्रचलित कहानियों, किस्सों का अंत इन्हीं तस्वीरों ने दो साल पहले कर दिया था. जिन राजनीतिक किस्सों में ये बुना गया कि लखनऊ से दिल्ली के बीच दरार है, तब विरोधियों को नरेंद्र मोदी ने ही जवाब दिया था. दो साल पहले पीएम मोदी ने कहा था कि यूपी+योगी=बहुत उपयोगी.
क्या PM मोदी निकालेंगे इस खींचतान का रास्ता?
योगी आदित्यनाथ ने 2022 में दोबारा मिली ऐतिहासिक जीत के बाद धड़ाधड़ बल्लेबाजी सख्त प्रशासक के रूप में की, लेकिन फिर 2024 का लोकसभा चुनाव आया, आखिरी 2 चरण से पहले अचानक अखिलेश यादव, अऱविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के नेता कहने लगे कि चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. और तब भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लेकर खींचतान की गुंजाइश जताती गुगली पॉलिटिक्स का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिया था. पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का मिशन पूरे देश में नई इज्जत बना रहा है, अगर विकास को कोई नई ऊंचाइयों पर ले गया है तो योगीजी की सरकार लेकर गई है. ये मेरे भी माननीय मुख्यमंत्री हैं, मैं गर्व करता हूं कि मेरे पास ऐसे साथी हैं. 2017 में मुख्यमंत्री चुना जाना, फिर 2022 में मुख्यमंत्री पर भरोसा, 2024 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर गर्व जताना. तो क्या अब 2024 के चुनाव के बाद यूपी में मची खींचतान का रास्ता भी प्रधानमंत्री ही निकालने जा रहे हैं?
14 जुलाई के बाद नजर आई अंदरूनी कलह
सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में ऐसी खींचतान 14 जुलाई के बाद से नजर आई है. यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले अखिलेश यादव लिखते हैं कि बीजेपी में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है. सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है. अखिलेश कहते हैं कि बीजेपी में पर्दे के पीछे की लड़ाई सरेआम हो गयी है, इंजन ही नहीं अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं. बीजेपी के भीतर खींचतान की आग का पता नहीं, लेकिन बयानों से उठते धुएं को विपक्ष हवा दे रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








