
लखनऊ समेत कई शहरों में नजर आया चांद, कल देशभर में मनाई जाएगी ईद
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद का चांद नजर आ गया है. लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी ने चांद दिखने का ऐलान करते हुए बताया कि कल यानी 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद का चांद नजर आ गया है. लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान करते हुए बताया कि कल यानी 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी.
दिख गया ईद का चांद
रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कई हिस्सों में चांद दिखने की पुष्टि हो गई है. रविवार शाम नई दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, नोएडा, कोलकाता, चेन्नई, पटना और मुंबई सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में ईद-उल-फितर का चांद दिखने के बाद पूरे भारत में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी. चांद दिखने के साथ ही शव्वाल महीने की शुरुआत हो गई है. 30 दिनों के रोजे के बाद रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया है और शव्वाल शरू हो गया है. यह इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना है जो रमजान के खत्म होने के बाद आता है.
मुस्लिमों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार
मुस्लिम समुदाय के लिए ईद एक महत्वपूर्ण त्योहार है. ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. फिर ईद का त्योहार आता है. ईद-उल-फितर के साथ ही रोजे और इबादत का पवित्र महीना समाप्त हो जाता है. इस खास दिन पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं और भाईचारे का संदेश फैलाते हैं. यह पर्व प्रेम, शांति और समृद्धि की कामना के साथ पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. ईद का इंतजार बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी करते हैं.
इस खास दिन पर मीठे व्यंजन जैसे सेंवई और कई मिठाइयां बनाई जाती हैं. मेहमानों का स्वागत मीठी सेंवई से किया जाता है और दोस्तों व परिवार के सदस्यों को ईदी दी जाती है. लोग आपस में गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











